बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में सगे भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में घुसते ही एक व्यक्ति ने दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने और शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने दोनों भाइयों की जमकर पिटाई कर दी।
आपको बता दें कि पीड़ित रितिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 नवंबर की शाम करीब सात बजे वह अपने भाई इंद्रपाल सिंह के साथ टंकी फिटिंग का काम करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव में घुसते ही एक व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उसके परिजनों ने दोनों भाइयों को पीटकर घायल कर दिया।
मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर गौरव, अमित, अंकित, संजू, मेघराज, मानको और सज्जन सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


