Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबररास्ते और जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, 7 से 8 लोग...

रास्ते और जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, 7 से 8 लोग गंभीर घायल


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तेलियान में रास्ते और जमीन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई जबरदस्त मारपीट में 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अचानक हुई इस झड़प से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ककोड़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी वैर में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments