Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरड्रग माफियाओं से सांठगांठ पर एसएसपी ने जोखाबाद पुलिस चौकी प्रभारी समेत...

ड्रग माफियाओं से सांठगांठ पर एसएसपी ने जोखाबाद पुलिस चौकी प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने ड्रग माफियाओं से सांठगांठ के गंभीर आरोपों पर सिकंदराबाद क्षेत्र की जोखाबाद पुलिस चौकी को पूरी तरह लाइन हाजिर कर दिया। इस सख्त कार्रवाई में चौकी पर तैनात ड्राइवर से लेकर प्रभारी तक सभी 14 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर किया गया है।
जांच में जोखाबाद पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया।
एसएसपी ने साफ संकेत दिया है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति या उसे संरक्षण देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मी
कार्रवाई के तहत चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को कार्य में घोर लापरवाही और संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। उप निरीक्षक रघुवीर सिंह चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक रोहित कुमार, उप निरीक्षक सचिन कुमार, मुख्य आरक्षी मंजूर अहमद, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, सविस कौशिक, अमित कुमार, कपिल चौधरी, आरक्षी नेम सिंह, आरक्षी अंकुर कुमार, आरक्षी रोहित कुमार, आरक्षी चालक संदीप सिंह भदौरिया तथा आरक्षी चालक अजेश पचौरी है। एसएसपी की इस कार्रवाई को जिले में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सख्ती माना जा रहा है। एक ही चौकी के सभी कर्मियों को लाइन हाजिर किया जाना यह दर्शाता है कि पुलिस महकमे में अब जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मामले की विस्तृत जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे तथा कार्रवाई संभव है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments