बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव अगवाल में मुख्य रास्ते पर भरे पानी और कीचड़ ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घर से निकलना तक दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कीचड़ से भरे रास्ते पर आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से कब्रिस्तान भी स्थित है। अंतिम संस्कार के समय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जब पूरा रास्ता तालाब में तब्दील हो जाता है। गांव में भरे गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए।
खुर्जा: अगवाल में बदहाल रास्ते से ग्रामीण परेशान
RELATED ARTICLES



