Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरघरेलू कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी, शव पोस्टमार्टम को भेजा

घरेलू कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी, शव पोस्टमार्टम को भेजा


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव खाद मोहन नगर में घरेलू कलह के चलते मंगलवार की रात एक युवक द्वारा आत्महत्या करने मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि गांव खाद मोहन नगर निवासी 26 वर्षीय आजाद पुत्र अनवर का मंगलवार की रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया। देर रात आजाद ने अपने घर के पास स्थित एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर युवक का शव लटका देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पेड़ पर फंदे से लटका शव देख परिजनों में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची स्याना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments