Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: मिष्ठान की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

अनूपशहर: मिष्ठान की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के बुलंदशहर अड्डा स्थित एक मिष्ठान की दुकान में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पानी डालकर काबू पाया।
आपको बता दें कि दुकानदार सुरेंद्र कौशिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आकर करीब चार कुंटल ताजी मिठाई, दो कुंटल चीनी और दुकान का पूरा फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता था। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments