Monday, February 9, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरअज्ञात वाहन से बाइक की हुई टक्कर, मौत

अज्ञात वाहन से बाइक की हुई टक्कर, मौत


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बहन की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटकर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान वैर बादशाहपुर थाना ककोड निवासी 28 वर्षीय ललित पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments