Wednesday, February 11, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरराजघाट से वृंदावन सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू, विधायक चंद्रपाल सिंह ने...

राजघाट से वृंदावन सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू, विधायक चंद्रपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब मथुरा-वृंदावन जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मंगलवार को राजघाट से वृंदावन के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। अतरौली डिपो की इस बस को क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वृंदावन के लिए रवाना किया। इससे पहले विधायक चंद्रपाल सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात राजघाट बस स्टैंड से बस सेवा की विधिवत शुरुआत की गई जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला।
अतरौली डिपो के एआरएम संजीव वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बस सेवा प्रतिदिन संचालित होगी। बस सुबह छह बजे नरौरा-राजघाट से वृंदावन के लिए रवाना होगी और शाम साढ़े छह बजे वापस राजघाट पहुंचेगी। यह बस राजघाट से डिबाई, अलीगढ़ होते हुए मथुरा, बरसाना, गोवर्धन के रास्ते वृंदावन पहुंचेगी और इसी मार्ग से वापसी करेगी। इस सीधी बस सेवा के शुरू होने से नरौरा, राजघाट और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं, यात्रियों और व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। खासकर मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब समय और खर्च दोनों की बचत होगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments