Thursday, February 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरएक मार्च से शुरू होंगे ईंट के भट्ठे

एक मार्च से शुरू होंगे ईंट के भट्ठे


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर में आठ माह से बंद ईंट भ‌ट्ठों की चिमनियों में एक मार्च से धुआं निकलना शुरू हो जाएगा। एक मार्च से जल व वायु की सहमति प्राप्त कर चुके 252 भ‌ट्ठों को चार माह के लिए संचालित किया जाएगा। बिना सहमति पत्र के ईंट भ‌ट्ठों का संचालन करने पर सीज कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। ईंट-भ‌ट्ठों का संचालन होने से ईंटों के दामों में कमी आ सकेगी। वहीं, इनका संचालन 30 जून तक होगा। इसको लेकर प्रदूषण विभाग ने सभी भट्ठा संचालकों को निर्देश दे दिए हैं। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विमल कुमार ने बताया कि जिलेभर में करीब 400 ईंट-भट्ठे हैं। इनमें 300 के करीब जिगजैग वाले भट्ठे शामिल हैं। तीन वर्ष पूर्व सर्वोच्च न्यायालय ने एक मार्च से 30 जून तक ईंट-भट्ठों का संचालन करने का आदेश जारी किया। इस बार भी ईंट-भट्ठों का संचालन करने के लिए एक मार्च से 30 जून तक के लिए आदेश जारी किए है। विभागीय अफसरों के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराने के लिए भ‌ट्ठा संचालकों को संचालन से पूर्व सहमति पत्र लेने के निर्देश दिए गए। सहायक पर्यावरण अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि एनजीटी के आदेश पर जिन भ‌ट्ठों को एनओसी जारी की गई है, वहीं संचालित होंगे। बिना एनओसी वाले भ‌ट्ठों को सीज कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments