Wednesday, August 26, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरबुलंदशहर: मिलावटी पनीर की सूचना पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 200 किलो...

बुलंदशहर: मिलावटी पनीर की सूचना पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 200 किलो पनीर नष्ट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव कलाखुरी स्थित चौधरी डेयरी पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने डेयरी से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। छापेमारी के दौरान डेयरी परिसर में गंदे पानी से भरी होदी में पनीर रखा मिला। यह देखकर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 ममता चौधरी ने डेयरी संचालक को कड़ी फटकार लगाई। मौके पर ही होदी को तुड़वा दिया गया। टीम ने करीब 200 किलो पनीर नष्ट कराया।
बताया गया कि चौधरी डेयरी से पूर्व में भी पनीर के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। खाद्य विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे एक भाजपा नेता और खाद्य विभाग की टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। आरोप है कि भाजपा नेता ने कार्रवाई रोकने के लिए सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 से फोन पर अन्य भाजपा नेताओं से सिफारिश भी कराई, लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी।
सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 ममता चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देश पर मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारों के दौरान भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने या बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments