बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव सरगांव में शुक्रवार देर रात एक विवाहिता ने संदिग्ध दशा में कमरे के भीतर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कमरे में मौजूद सात वर्षीय मासूम बेटे ने जब मां को फंदे पर लटका देखा, तो परिजनों को जानकारी दी। गांव निवासी राहुल कुमार हलवाई के साथ मजदूरी करते हैं। बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे उनकी पत्नी शालू (28) ने फंदा लगा लिया। पास ही सो रहे सात वर्षीय पुत्र सूर्या की आंख खुली तो उसने चीख मचाकर बगल के कमरे में सो रही अपनी दादी को जगाया। परिजन शालू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
फंदे से लटककर महिला ने दी जान
0
19
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



