बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में आर्थिक तंगी से जूझ रहे शरीफ मियां ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आपको बता दें कि बताया जा रहा है कि शरीफ मियां अनामिका शुगर मिल में काम किया करते थे। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से आर्थिक संकट के चलते उनका परिवार बेहद परेशान था। घर की हालत इतनी खराब थी कि खाने तक के लाले पड़े हुए थे जिसके चलते शरीफ मियां ने फंदे से लटकर अपनी जान दें दी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को मिल के गेट पर रखकर हंगामा किया और मिल प्रबंधन से आर्थिक मदद की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि शरीफ मियां मिल में काम करते थे, इसलिए प्रबंधन को उनके परिवार की सहायता करनी चाहिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आर्थिक तंगी से परेशान शरीफ मियां ने दी जान
RELATED ARTICLES



