बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के आबदानगर इलाके में सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह कार जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क किनारे खड़ी थी तभी अचानक उसमें से धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी शरारती तत्व की करतूत है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुर्जा: खड़ी कार बनी आग का गोला
RELATED ARTICLES



