Saturday, October 17, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरबुलंदशहर: बेटे ने पिता को सड़क व गाड़ी में डालकर बेरहमी से...

बुलंदशहर: बेटे ने पिता को सड़क व गाड़ी में डालकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के ऑलिना गांव में एक बेटे की हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक अपने ही पिता के साथ बेरहमी से मारपीट करता नजर आ रहा है। आरोप है कि युवक ने पहले पिता को सड़क पर घसीटा और फिर जबरन गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद भी उसका अत्याचार नहीं रुका और गाड़ी के अंदर पिता के साथ मारपीट की गई।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मैथना जगतपुर-ऑलिना मार्ग का है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पिता पुत्र के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, थाना औरंगाबाद पुलिस आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments