बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसुरी में ननिहाल में रह रहे 28 वर्षीय नितिन चौधरी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि नितिन मूलरूप से जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव नेकपुर के रहने वाले थे। सोमवार को नितिन बाइक लेकर घर से कहीं चले गए और अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गए। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को नितिन के ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी किए जाने की सूचना परिजनों को मिली। उनकी बाइक भी स्टेशन के पास मिली।
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
0
23
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



