Sunday, October 18, 2026
HomeFeaturedSALEMPUR NEWS || सलैमपुर खबरपत्नी ने एसडीओ पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

पत्नी ने एसडीओ पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एसडीओ कृष्णा कौशिक पर उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्होंने जबरन तीन बार अबॉर्शन कराया। इतना ही नहीं ससुरालीजन ने पीड़िता को जान से मारने की नीयत से उस पर कार भी चढ़ाई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि पीड़िता का कहना है कि वह मूलरूप से राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल के रहने वाली है। उसकी शादी एसडीओ कृष्णा कौशिक से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति एसडीओ कृष्णा कौशिक ने तीन बार जबरन अबॉर्शन कराया। पीड़िता का कहना है कि शादी में पहले ही एसडीओ ने उनके पिता से 20 लाख रूपए नकद लिए थे इसके अलावा साथ के खाते में तीन लाख रूपए, फर्नीचर के लिए दो लाख रूपए व दो लाख रुपये इलेक्ट्रॉनिक का सामान भी दिया था। इसके बावजूद 10 लाख रूपए नकद के साथ सोने चांदी के जेवर की और मांग की गई। पीड़िता के परिजनों द्वारा यह मांग भी पूरी की गई। इसके बावजूद भी ससुरालवासी शादी के अगले दिन से ही घर में क्लेश करने लगे। सास का कहना है कि उन्हें दहेज में सोने का हार अलग से नहीं मिला था जिसको लेकर घर में विवाद हुआ। वहीं पीड़िता के साथ ससुरालवासियों ने मारपीट भी की और जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने का प्रयास भी किया गया। जब पीड़िता पहली बार प्रेग्नेंट हुई तो पति एसडीओ कृष्ण कौशिक ने जबरन गोलियां खिलाई जिससे गर्भपात हो गया। जब दूसरी बार पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो मिसकैरेज हो गया तथा तीसरी बार जब पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो पति ने बच्चा गिराने के लिए कहा तो पीड़िता अपने मायके चली गई वहां 5 अप्रैल 2024 को एक बेटी को जन्म दिया। मामले की गंभीरता को लेते हुए एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments