बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ापुर में एक सगाई समारोह में बनी पनीर सब्जी खाने से कई लोग बीमार पड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी जिसने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। लोगों से पूछताछ की तो सामने आया कि समारोह में परोसी गई पनीर की सब्जी खाने से ही उनकी तबीयत बिगड़ी है। यह पनीर परतापुर गुलावठी क्षेत्र के दुकानदार ने सप्लाई किया था। जानकारी के आधार पर टीम ने अकबरपुर स्थित हरियाणा डेरी पर छापा मारा। डेयरी संचालक सत्य प्रकाश मौके पर मौजूद मिले जिन्होंने बताया कि पनीर की आपूर्ति उनके यहां से की गई है। छापे मारी के दौरान 15 किलो पनीर बरामद किया जिसके नमूना लेकर प्रयोगशाला भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डेयरी का खाद्य पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उसे बंद करा दिया गया है।
पनीर खाने से बिगड़ी मेहमानों की तबीयत, हरियाणा डेयरी का लाइसेंस निरस्त
RELATED ARTICLES



