बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा घर से कॉलेज गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्रा घर से नकदी और आभूषण भी साथ ले गई है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि छात्रा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
छात्रा नकदी व आभूषण के साथ फरार
0
7
RELATED ARTICLES



