Saturday, April 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरत्यौहारों के मद्देनजर कल से चार दिन बैंक रहेंगे बंद

त्यौहारों के मद्देनजर कल से चार दिन बैंक रहेंगे बंद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में रविवार यानी कल से लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद रहने से ग्राहकों को लेनदेन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक संबंधी कोई काम हो तो आज ही निपटा लें।
आपको बता दें कि बैंक बंद होने से पूर्व जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने एटीएम में पर्याप्त धनराशि रखने के निर्देश दिए हैं। रंगों के त्योहार के चलते शासन ने दो से चार मार्च तक लगातार तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। ऐसे में तीन मार्च की जगह बैंकों को 28 फरवरी को कार्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। 28 फरवरी को माह का चौथा शनिवार का अवकाश तीन मार्च को रहेगा। इसके चलते एक मार्च को रविवार, दो, तीन व चार मार्च को अवकाश के चलते लगातार बैंक चार दिन बंद रहेंगे। त्योहार व शुभ कार्यों के आयोजन को लेकर खरीदारी समेत अन्य प्रबंध के लिए धन की जरूरत होगी। त्योहारी सीजन व बैंक बंदी के अक्सर एटीएम के खाली होने की शिकायत रहती है। ऐसे में ऑनलाइन भुगतान ही विकल्प बन जाता है। परेशानियों से बचने के लिए शनिवार को ही बैंक संबंधी कार्य निपटा लें।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments