बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): होली के पावन पर्व पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में पहुंचकर व्यापारियों के साथ होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। विधायक ने बाजार में घूमकर व्यापारी बंधुओं को रंग-गुलाल लगाया, गले मिलकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सभी से आत्मीय भेंट की और कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का पर्व है। उन्होंने सभी से शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
विधायक के आगमन से बाजार में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद




