Thursday, March 5, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबर15 वर्ष से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

15 वर्ष से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात की पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थाना खुर्जा देहात पुलिस द्वारा 15 वर्ष से फरार आरोपी नईम को धरपा अच्छेजा रोड़ पर नहर पुल के पास से अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी द्वारा वर्ष 2011 में राजस्थान राज्य जनपद सिरोही के थाना अनादरा क्षेत्रान्तर्गत लूट की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना अनादरा जनपद सिरोही पर आरोपी के विरुद्ध मुअसं-102/2011 धारा 392/457/397 भादवि पंजीकृत है। आरोपी वर्ष 2011 से थाना अनादरा से लगातार फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान नईम पुत्र शमीम खां निवासी ग्राम क्रियावली थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा देहात पर मुअसं- 52/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधि० पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments