Thursday, March 5, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरखाना लेकर जा रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई को...

खाना लेकर जा रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई को पीटा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में बुधवार की दोपहर खाना लेकर जा रही एक युवती व उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया हैं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवती के भाई की जमकर पिटाई की और युवती के पेट व कमर में लात-घूंसे मारे जिससे युवती को हल्की चोट आई हैं। मारपीट होती देख गांव का एक युवक बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसको भी जमकर पीटा। मामले में पीड़ित युवती के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए चार नामजद समेत दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही हैं।
आपको बता दें कि पीड़ित युवती के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि घटना बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे की हैं। जब युवती अपने भाई के साथ खाना लेकर जा रही थी। तभी रास्ते में 10 युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की जिसके बाद युवती के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसको जमकर पीटा। शोर की आवाज सुनकर गांव का एक युवक वहां आया और बीच-बचाव करने लगा। हमलावरों ने उसके साथ भी जमकर मारपीट की जिससे वह भी घायल हो गया। युवती छह माह की गर्भवती हैं। आरोपियों ने उसके पेट व कमर में लात-घूंसे मारे। मारपीट के दौरान युवती के भाई का जबड़ा टूट गया। ग्रामीणों का आता देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घायलों को सीएचसी अस्पताल पहासू में भर्ती कराया गया। जहां युवती के भाई की हालत को गंभीर देख मेरठ के लिए रेफर किया गया। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments