बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में तीन दिन पहले सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अब आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी हैं। जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आपको बता दें कि गांव अलीपुर मुबारिकपुर निवासी जयवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 19 नवंबर की शाम को उनका बेटा विशाल अपने साथी गौतम के साथ अलीगढ़ से मजदूरी कर बाइक से गांव लौट रहा था। पहासू क्षेत्र में प्रेम पैलेस मैरिज होम के सामने गन्ने से लदे ट्रक के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक की मौत के मामले में ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


