Saturday, April 25, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबर25,000/- रुपये नकद व अन्य सामान समेत तीन गिरफ्तार

25,000/- रुपये नकद व अन्य सामान समेत तीन गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार की रात को एक अभिसूचना के आधार पर ग्राम सठला के पास से तीन शातिर चोरों को चोरी किये गये 25,000/- रुपये नकद, कॉपर का तार, अवैध चाकू एवं घटना में प्रयुक्त 01 बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर है। जिनके द्वारा 24 जनवरी 2026 को थाना बीबीनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तिबड़ा में एक किसान की ट्यूबवैल से कॉपर का तार चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना बीबीनगर पर मुअसं-20/2026 धारा 331(4)/305/324(4) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 17 फरवरी 2026 को थाना बीबीनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम केशोपुर सठला में किराने की दुकान का दरवाजा तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे पैसे चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना बीबीनगर पर मुअसं-36/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित कुमार पुत्र देवराज सिंह निवासी ग्राम हिंगवाडा थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर, गौरव कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम जवासा थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर तथा मनीष कुमार पुत्र ईश्वर सिंह निवासी ग्राम जवासा थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments