Saturday, April 25, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: गैस एजेंसियों पर एलपीजी बुकिंग में दिक्कत, उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता

बुलंदशहर: गैस एजेंसियों पर एलपीजी बुकिंग में दिक्कत, उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के चांदपुर क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसी पर इन दिनों एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुक कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
उपभोक्ताओं के अनुसार, कई बार प्रयास करने के बावजूद गैस की बुकिंग सफल नहीं हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि एजेंसी पर पहुंचने के बाद भी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे आम लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले उपभोक्ताओं को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments