Wednesday, March 11, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरबाइक सवार बदमाशों ने व्यक्ति के गले से छिनी सोने की चेन

बाइक सवार बदमाशों ने व्यक्ति के गले से छिनी सोने की चेन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जसर के निकट बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। छिनैती के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले में तहरीर देते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की हैं।
आपको बता दें कि गांव ऊंचागांव निवासी हरसुख लाल वर्मा ने बताया कि वह मंगलवार की शाम जहांगीराबाद से सामान लेकर घर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव जसर के निकट पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने व्यक्ति के गले से करीब चार तोले सोने की चेन लूटकर भाग गए। घटना के बाद युवक के होश उड़ गए और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments