Wednesday, March 11, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: कॉस्मेटिक की दुकान में दबंगों ने की तोड़फोड़, करीब 1.70 लाख...

खुर्जा: कॉस्मेटिक की दुकान में दबंगों ने की तोड़फोड़, करीब 1.70 लाख रुपए लूटकर हुए फरार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव मुंडाखेड़ा मैन रोड पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में दबंगों द्वारा करीब 1.70 लाख रुपए लूटने व परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया हैं। लूटपाट के दौरान दबंग पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। थाना खुर्जा पुलिस वीडियों के आधार पर मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव मुंडाखेड़ा की मैन रोड उनकी कॉस्मेटिक की दुकान हैं। दुकान के अंदर कॉस्मेटिक का सामान व दुकान के बाहर होली का सामान भी रखा हुआ था। 04 मार्च 2026 की रात करीब दस बजे कुछ दबंग उनकी दुकान पर आए। दबंगों ने सबसे पहले दुकान में लगे कैमरों के तारों को काट दिया इसके बाद दुकान में तोड़फोड़ करते हुए दुकान के अंदर रखी करीब 1.70 लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल 112 पर कॉल कर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पास में लगे कैमरो को देखा तो उसमें गांव के कुछ युवक व अज्ञात नजर आए। इसके बाद पीड़ित उनके घर गया और मामले का विरोध करने लगा। दबंगों ने युवक व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुलंदशहर जिले की पुलिस से कार्यवाही की मांग की हैं जिसके बाद बुलंदशहर की पुलिस ने थाना खुर्जा पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments