बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): चौ० श्यामसिंह सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर एवं गुद्दड़ बाबा सेवा समिति, वैराफिरोज़पुर श्री श्री 1008 अमरनाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन व आँखों की जाँच शिविर शनिवार 14 मार्च 2026 प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक लगाया जाएगा। यह शिविर चौ० श्यामसिंह सरस्वती शिशु मंदिर गुद्दड़ बाबा के पास, वैराफिरोज़पुर गांव में लगेगा। इस शिविर में परीक्षण कुशल चिकित्सकों द्वारा, निःशुल्क परामर्श, IOL लेंस लगाकर ऑपरेशन अत्याधुनिक यंत्रों द्वारा होगा। इस शिविर में मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व स्याना मीडिया प्रभारी गौरव के सौजन्य से, संयोजक विपिन त्यागी, मुनिराज त्यागी सुनील त्यागी, डॉ योगेश त्यागी, अतुल त्यागी, टीटू मौर्य आदि समस्त ग्रामवासी आदि होंगे।
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: 14 मार्च को नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन व आंखों की जांच...
स्याना: 14 मार्च को नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन व आंखों की जांच शिविर
0
44
RELATED ARTICLES


