Thursday, March 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: 16 मार्च से प्रतिदिन बनेंगे 100 पासपोर्ट

बुलंदशहर: 16 मार्च से प्रतिदिन बनेंगे 100 पासपोर्ट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए एक खुशखबरी हैं। 16 मार्च से प्रधान डाकघर पर संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर प्रतिदिन 100 आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस पहल से पासपोर्ट की बढ़ी हुई मांग को समय से पूरा किया जाएगा।
आपको बता दें कि क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (भारतीय विदेश सेवा) अनुज स्वरूप ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन 45 पासपोर्ट व पांच पीसीसी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 16 मार्च से प्रतिदिन 90 पासपोर्ट व 10 पीसीसी के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इससे काफी लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही लोगों को अप्वाइंटमेंट मिलने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments