Friday, March 13, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरटेंपो व ट्रक की टक्कर हुई भिड़ंत, ऑटो सवार हापुड़ व गुलावठी...

टेंपो व ट्रक की टक्कर हुई भिड़ंत, ऑटो सवार हापुड़ व गुलावठी निवासी की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर गुरुवार की देर रात ट्रक व ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भिड़ एकत्र हो गई। घटना में टेंपो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि गुरुवार की देर रात करीब नौ बजे एक टेंपो सिकंदराबाद की ओर से गुलावठी की तरफ आ रहा था। जैसे ही टेंपो गुलावठी मार्ग पर पहुंचा, तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान टेंपो के परखच्चे उड़ गए और टेंपो में सवार यात्री उसी में फंसे रह गए। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय मुन्नी निवासी हुसैनपुर थाना गुलावठी तथा 32 वर्षीय अबरार निवासी सालीपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ के रुप में हुई हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की पहचान में जुटी हुई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments