Thursday, April 30, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरपागल कुत्तों का आतंक: दो मासूमों को काटा, परिजनों ने सीएचसी के...

पागल कुत्तों का आतंक: दो मासूमों को काटा, परिजनों ने सीएचसी के चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अनूपशहर की भारद्वाज कॉलोनी से सामने आया है, जहां दो मासूम बच्चों को पागल कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। इसके साथ ही परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भारद्वाज कॉलोनी में खेल रहे दो बच्चों पर अचानक पागल कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में दोनों बच्चे घायल हो गए और उनके शरीर पर कई जगह काटने के निशान पड़ गए। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्चों को बचाया। घटना के बाद परिजन घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अनूपशहर लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बच्चों के इलाज में लापरवाही बरती, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर सही उपचार नहीं किया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments