बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): ईरान-इस्राइल और अमेरिका युद्ध से पैदा हुए संकट से व्यापार प्रभावित हो रहा है। गैस की कमी के चलते होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और मिष्ठान संचालकों पर संकट आ गया है। इनका कहना है कि उनके पास सिर्फ दो दिन का ईंधन बचा है। इसलिए आर्डर लेने बंद कर दिए हैं। समस्या से निपटने के लिए डीजल और इलेक्ट्रानिक से संचालित भट्टी और चूल्हे खरीदने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि गैस की हो रही कमी से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और मिष्ठान संचालक काफी परेशान नजर आ रहे हैं, जबकि सड़कों के किनारे लगी फास्ट फूड दुकानें बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। उनके पास दो दिन का ईंधन बचा है। डीजल और इलेक्ट्रानिक से संचालित भट्टी और चूल्हे खरीदने के लिए मजबूर हैं।
गैस की कमी से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट व मिष्ठान बंद होने की कगार पर
RELATED ARTICLES



