Saturday, March 14, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: गैस सिलेंडर बुकिंग ठप, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़

गुलावठी: गैस सिलेंडर बुकिंग ठप, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के घरेलू गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों के बाहर सैकड़ों उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई, जिससे हालात बेकाबू हो गए और एजेंसी संचालकों को कई स्थानों पर मुख्य द्वार तक बंद करने पड़े।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग सही तरीके से नहीं हो पा रही है। बार-बार कोशिश करने के बावजूद उपभोक्ताओं की बुकिंग दर्ज नहीं हो रही, जिससे लोग सीधे गैस एजेंसियों पर पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान कराने को मजबूर हो गए।
गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। भीड़ बढ़ने के कारण कई स्थानों पर धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए एजेंसी संचालकों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य गेट बंद कर दिए। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले से ही गैस सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है, ऊपर से ऑनलाइन बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों ने परेशानी और बढ़ा दी है। लोगों का आरोप है कि कई बार कॉल और ऐप के जरिए बुकिंग करने की कोशिश की, लेकिन हर बार असफलता हाथ लगी। गौरतलब है कि वर्तमान नियमों के अनुसार, शहर के उपभोक्ताओं को अंतिम डिलीवरी के 25 दिन बाद और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद गैस सिलेंडर बुक कराने की अनुमति है। ऐसे में बुकिंग में तकनीकी समस्या आने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से मांग की है कि ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली को जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को गैस एजेंसियों के चक्कर न लगाने पड़ें और समय पर सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments