बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल-112 सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए 15 नई स्कॉर्पियो गाड़ियों को बेड़े में शामिल किया गया। इस मौके पर एसएसपी ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गाड़ियों पर फूल बरसाकर और हरी झंडी दिखाकर उनका शुभारंभ किया। अब तक डायल-112 सेवा में कुल 47 वाहन संचालित हो रहे थे, लेकिन इन 15 नई स्कॉर्पियो के जुड़ने से यह संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इससे जिले में पुलिस की पहुंच और तेज होगी और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रतिक्रिया समय में उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद है। एसएसपी ने बताया कि डायल-112 सेवा आम जनता की सुरक्षा का अहम आधार है और इसका विस्तार पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है। नए अत्याधुनिक वाहनों से न सिर्फ गश्त व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि घटनास्थल पर पुलिस की त्वरित पहुंच भी सुनिश्चित हो सकेगी।
एसएसपी ने डायल-112 की 15 स्कॉर्पियों का हरी झंडी दिखाकर किया श्री गणेश
RELATED ARTICLES



