Saturday, March 21, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरयुवतियों ने हवाओं में हाथ फैलाकर किया खतरनाक स्टंट, कटा 23,000 हजार...

युवतियों ने हवाओं में हाथ फैलाकर किया खतरनाक स्टंट, कटा 23,000 हजार रूपए का चालान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर थाना अनूपशहर रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती दोनों हाथ हवा में फैलाकर स्कूटी पर बैठकर स्टंट कर रही है जबकि उसके पीछे एक ओर युवती भी बैठी हुई है। इस दौरान पीछे से एक रोडवेज बस भी आ रही है अगर जरा सा भी संतुलन बिगड़ा तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। रील बनाकर फेमस होने के चक्कर में युवकों के साथ अब युवतियाँ भी स्टंट करने में आगे हैं। लोगों ने वीडियो वायरल होने के बाद से मामले में कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और स्कूटी का एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 23,000 हजार रूपए का चालान काटा गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments