बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव अगौरा निवासी एक छात्र के परिजनों का आरोप हैं कि स्कूल की शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं छात्र का सिर पेड़ से भी देकर मारा। परिजनों ने मामले में शिक्षिका के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की हैं।
आपको बता दें कि परिजनों ने बताया कि उनका बेटा कंपोजिट स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ता हैं। स्कूल में शिक्षिका ने छात्र को पहले तो डंडी से पीटा जब डंडी टूट गई तो उसे सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया। इसके बाद छात्र के सिर को पकड़कर पेड़ से भी दे मारा। घटना के बाद से परिजनों में काफी आक्रोश हैं और उन्होंने शिक्षिका के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं।
छात्र के परिजनों ने लगाया शिक्षिका पर बालक को पीटने का आरोप
RELATED ARTICLES



