Sunday, March 22, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरकिशोरियों से अभद्रता करने की शिकायत पर युवक ने तमँचा दिखाते हुए...

किशोरियों से अभद्रता करने की शिकायत पर युवक ने तमँचा दिखाते हुए दी जान से मारने की धमकी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव प्याना खुर्द में किशोरियों से अभद्रता करने के मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद दबंग युवक ने परिजनों को तमँचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी है जिसके बाद से पीड़ित परिवार काफी डडरा हुआ है।
आपको बता दें कि गांव प्याना खुर्द निवासी किशोरियों से एक युवक ने अभद्र व्यवहार किया था जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने मामले में पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की थी जिसके बाद युवक आग बबूला हो गया। इसके बाद युवक छत पर चढ़ा और परिजनों को तमँचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। खुलेआम तमँचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने से पीड़ित परिवार इस समय भय के माहौल में जीने को मजबूर है और पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले में कार्यवाही की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments