बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में शुक्रवार को मौसम ने अचानक फिर एक बार करवट ली और आसमान में बादल छाए रहे जिसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। आपको बता दें कि गुरुवार की दोपहर चटक धूप खिलने के बाद मौसम में बदलाव हुआ। शाम के समय आसमान में बादल छा गए जबकि शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते हल्की बारिश शुरू हो गई। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में आए दिन परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
बुलंदशहर: सुबह से छाए रहे बादल, शुरू हुई बूंदाबांदी
RELATED ARTICLES



