Saturday, May 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरपांच वर्षीय बच्ची को मात्र 01 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर...

पांच वर्षीय बच्ची को मात्र 01 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत मिशन शक्ति टीम थाना बीबीनगर द्वारा गुरुवार को गुमशुदा 05 वर्षीय बच्ची को मात्र 01 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चे को पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।
आपको बता दें कि थाना बीबीनगर क्षेत्रान्तर्गत कुचेसर मेले में एक 05 वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़ गयी। काफी ढूंढने पर भी बच्ची का कुछ पता नही चला। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा मिशन शक्ति टीम थाना बीबीनगर को दी गयी। मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना बीबीनगर पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा अथक परिश्रम करते हुए मात्र एक घंटे के भीतर गुमशुदा बच्ची को तलाश कर परिजनो को सकुशल सौंप दिया। गुमशुदा बच्ची को उसके परिजनों को सुपुर्द करने पर परिजनों व जनता के लोगो द्वारा थाना बीबीनगर पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा गयी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments