Tuesday, March 31, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरहापुड, बुलन्दशहर सहित मेरठ रेंज में महावीर जयन्ती पुलिस के कड़े सुरक्षा...

हापुड, बुलन्दशहर सहित मेरठ रेंज में महावीर जयन्ती पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): भगवान महावीर जयंती पर मेरठ रेंज में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजाम किए है।
रेंज में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में 05 अपर पुलिस अधीक्षक, 19 सीओ, 57 निरीक्षक, 260 उ0नि0, 260 मु0आ0, 305 आरक्षी एवं 139 हो0गार्ड/पीआरडी व 02 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।महावीर जयंती के अवसर पर परिक्षेत्र के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड में 30 शोभायात्रा व 07 अन्य कार्यक्रम (पूजा अर्चना, भण्डारा आदि) होना प्रस्तावित है।शोभायात्रा के मार्ग में पडने वाले 38 स्थानो को संवेदनशील/ हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। जिनमे जनपद मेरठ मे 06, बुलनदशहर मे 28, बागपत मे 01 व हापुड़ मे 03 हॉटस्पॉट चिन्हित किये गये हैं ।परिक्षेत्र के जनपद मेरठ में 15, बुलन्दशहर में 07, बागपत में 06 एवं हापुड में 02 कुल 30 शोभायात्रा होना प्रस्तावित हैं ।
महावीर जयन्ती पर होने वालो कार्यक्रमो के सफल आयोजन हेतु परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्मगुरु/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियो के साथ 61अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत आदि के साथ 56 एवं आयोजको/ संयोजको के साथ 44 गोष्ठियां आयोजित कर सहयोग लिया जा रहा है।
बता दे कि विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भगवान महावीर जी की जयन्ती दिनांक 31 मार्च -2026 को मनायी जायेगी । इस अवसर पर जैन समुदाय द्वारा भजन,कीर्तन,पूजा-अर्चना व प्रवचन के उपरान्त शोभा यात्रा,प्रभात फेरी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का आयोजन किया जाता है । महावीर जयन्ती पर होने वालो कार्यक्रमो के सफल आयोजन हेतु डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी द्वारा कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के सभी जनपद के थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है।
संवेदनशील इलाकों मे विशेष पुलिस गश्त होगी और सोशल मीडिया पर निगरानी रहेगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments