बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव प्याना खुर्द में युवकों द्वारा असलहा लहराने का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। बुलंदशहर जिले की पुलिस ने थाना नरसेना पुलिस को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो की जांच कर युवकों की पहचान की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह खुलेआम हथियार लहराने से गांव और आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
असलहा लहराते युवकों का वीडियो वायरल, क्षेत्र में दहशत का माहौल
RELATED ARTICLES


