बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव रतनपुर में परचून की दुकान से चॉकलेट का डिब्बा चोरी करके लाने पर नाराज पिता द्वारा नाबालिग बेटी की डंडे से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया हैं। नाबिलग की हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी हैं। मृतका नाबालिग की मां ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।
आपको बता दें कि गांव रतनपुर की रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग बेटी पूजा परचून की दुकान से चॉकलेट का पूरा डिब्बा ही चोरी कर ले आई जिसके बाद पिता आग बबूला हो गया। पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पिता पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू मृतक नाबालिग बेटी व पत्नी को घर के अंदर बंद कर फरार हो गया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। जिन्होने घर का दरवाजा खोला तो बेटी की लाश देख सभी ग्रामीण दंग रह गए। ग्रामीणों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। मृतका नाबालिग की मां ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। नरौरा थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया हैं। आरोपी की तलाश जारी हैं। जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चॉकलेट का डिब्बा लाने पर पिता ने नाबालिग को उतारा मौत के घाट
RELATED ARTICLES



