बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव इमलिया में बुजुर्ग से इलाज के बहाने ठगी करने का मामला सामने आया हैं। पीड़ित द्वारा रुपए वापस मांगने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी हैं। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं।
आपको बता दें कि पीड़ित 65 वर्षीय बुजुर्ग ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में उनकी जान-पहचान सहारनपुर के रहने वाले मोहम्मद दानिश से हुई थी। पहले दानिश ने बुजुर्ग पीड़ित को अपने भरोसे में लिया और 37 हजार रुपए की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। इसके बाद वर्ष 2024 में दस हजार रुपए लिए गए और जल्द रुपए लौटाने का आश्वासन दिया। काफी समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी हैं। थाना कोतवाली प्रभारी का कहना हैं कि मामला रुपयों के लेनदेन से जुड़ा हैं। पुलिस जांच कर रही हैं।
इलाज के नाम पर बुजुर्ग से ऐंठी रकम
RELATED ARTICLES



