बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ गाली-गलौच करते हुए मार पिटाई की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और मामले में तहरीर देते हुए पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि बुलंदशहर जिले के थाना गुलावठी की रहने वाली विवाहिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसकी शादी 17 में 2023 को मेरठ जनपद के थाना गंगानगर निवासी गांव अम्हेडा आदिपुर निवासी युवक से हुई थी। शादी में विवाहिता के माता-पिता ने करीब 18 लाख रुपए खर्च किए थे जिसमें ससुरालवालों को पांच लाख रूपए नकद तथा बाकी रुपयों का दहेज का सामान व सोने-चांदी के जेवरात दिए थे। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज लेकर ताना मारने लगे। विवाहिता का आरोप है कि अकेले का मौका पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने मामले से अपनी सास और पति को अवगत कराया तो उन्होंने विवाहिता को ही बेकार बातकर पीटना शुरू कर दिया। विवाहिता ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया जिसके बाद मायके वालों ने ससुराल वालों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन यह लोग नहीं माने। एक दिन विवाहिता का भाई उससे मिलने आया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करते हुए विवाहिता को उसके साथ घर से बाहर निकाल दिया जिसके बाद विवाहिता का भाई उसे लेकर चला गया। पीड़ित विवाहिता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अतिरिक्त दहेज की मांग का विरोध करने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौच व मारपीट, पति समेत छह पर मुकदमा
RELATED ARTICLES



