बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिद्धगढ़ी के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अलीगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिद्धगढ़ी के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में पंड्रावल निवासी आदेश, दीवाला खेड़ा निवासी प्रवीण और अलीगढ़ के बसई निवासी अमन घायल हो गए। सूचना मिलने पर छतारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दानपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अमन और प्रवीण की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, दो की हालत गंभीर
RELATED ARTICLES


