Tuesday, March 31, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरबड़े भाई की गमी में शामिल होने गए परिवार के घर में...

बड़े भाई की गमी में शामिल होने गए परिवार के घर में लगी आग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के बुढ़ासी बंजारा नगला निवासी एक परिवार रविवार को गमी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। इस दौरान उनके घर में अचानक आग लग गई जिससे घर में रखा घरेलू सामान व दहेज का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से आर्थिक मदद की मांग की है।
आपको बता दें कि बुढ़ासी बंजारा नगला के रहने वाले रवि नायक ने बताया कि रविवार की रात उनके बड़े भाई पप्पू सिंह की मृत्यु हो गई थी। बड़े भाई की मौत के बाद पूरा परिवार गमी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। सोमवार को अंतिम संस्कार के बाद जब परिवार अपने घर लौटा तो घर में आग की लपट उठ रही थी जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए उन्होंने तुरंत घर का दरवाजा खोला तो देखा कि घर में रखा घरेलू व दहेज का सामान जल गया है। शोर की आवाज सुनकर आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments