Saturday, April 4, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरटेंपो व कार की आमने-सामने की भिड़ंत, टेंपो चालक समेत तीन घायल

टेंपो व कार की आमने-सामने की भिड़ंत, टेंपो चालक समेत तीन घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के मन्नत गार्डन के पास टेंपो व कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में टेंपो चालक समय तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि धौलाना स्टैंड स्थित मन्नत गार्डन के पास हापुड़ की तरफ से आ रहे टेंपो व गुलावठी की तरफ से जा रही कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऐचाना निवासी टेंपो चालक सोहेल, टेंपो सवार कुराना निवासी रजिया और हुसैनपुर निवासी अरमान घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां कुराना निवासी रजिया की हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर किया गया। घटना के बाद कार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments