बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र स्थित राजघाट गंगा तट पर शुक्रवार को अंत्येष्टि स्थल के पास करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति मरणासन्न हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यक्ति पिछले दो-तीन दिनों से गंगा घाट के आसपास अस्वस्थ अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। उसकी हालत काफी खराब लग रही थी, लेकिन उसकी पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में सूचना भेज दी गई है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है।
राजघाट गंगा तट पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, कई दिनों से अस्वस्थ हालत में रहा था घूम
RELATED ARTICLES



