Saturday, April 11, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरअवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 11 कॉलोनियां ध्वस्त

अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 11 कॉलोनियां ध्वस्त


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुर्जा क्षेत्र में 11 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में दोसपुर रोड पर चल रहे अवैध निर्माणों को चिन्हित कर ध्वस्त किया। बताया गया कि करीब 117 बीघा भूमि पर बिना नक्शा स्वीकृति के नियमों को दरकिनार कर प्लॉटिंग की जा रही थी।
अधिकारियों के अनुसार, कॉलोनाइजरों द्वारा न तो प्राधिकरण से अनुमति ली गई थी और न ही किसी प्रकार के मानकों का पालन किया जा रहा था। ऐसे में क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां तेजी से बस रही थीं, जिससे भविष्य में नागरिक सुविधाओं को लेकर गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती थीं।
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments