बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग एवं अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए वर्ष 2025 में NAFIS प्रणाली की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। इस उपलब्धि के लिए समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनसेवा, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिए गए हैं। NAFIS प्रणाली का कार्य देख रहे पुलिसकर्मियों को एसएसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।
बुलंदशहर: वर्ष 2025 में NAFIS प्रणाली रैकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान किया हासिल
RELATED ARTICLES



